दार्जिलिंग की लीफ टी की अपनी खासियते हैं। यहां का ठंडा मौसम चाय के स्वाद को और शानदार बनाता है। टी बोर्ड ऑफ इंडिया के मुताबिक दार्जिलिंग के चाय के मतलब वैसी चाय से है जो पूरी तरह से बगानों में ही तैयार की जाती है। पूरे दार्जिलिंग शहर में हर सड़क पर चाय के एक्सक्लूसिव शो रूम देखने को मिलते हैं। यहां गुडरिक और नाथमल के चाय के शोरूम हैं। हालांकि दार्जिंलिंग में चाय 200 रूपये किलो से मिलना शुरू हो जाता है लेकिन गुडरिक की चाय अधिकतम 4000 रूपये किलो तक की है। यहां तक की गुडरिक ने दार्जिलिंग की चाय को अधिकतम 13 हजार रूपये किलो तक बेचने का रिकार्ड बनाया है।
जो लोग ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं उन्हें दार्जिंलिंग की चाय पसंद आ सकती है। क्योंकि ग्रीन टी को सेहत के लिए बेहतर बताया गया है। खास तौर पर ये मोटापा कम करने में सहायक होती है। इसके अलावा दार्जिलिंग के शो रूम आपको हॉट टी और कोल्ड के दर्जनों अलग अलग रेसिपी के बारे में भी बताएंगे। मसलन आईस मैजिक, लेमन टी, मसाला चाय आदि आदि। अक्सर दार्जिंलिंग आने वाले पर्यटक को टूरिस्ट गाड़ियां चाय के बगानों में भी घूमाने जरूर ले जाती है। इन चाय के बगानों में उसी बगान की चाय का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां की चाय खरीद भी सकते हैं। इसलिए जब भी आप दार्जलिंग जाएं चाय की चुस्की तो ले हीं अपने लिए और अपने दोस्तों के लिए चाय लेकर आना न भूलें।
- विद्युत प्रकाश
1 comments:
हम भी घूम आये पिछली बार एक साल पहले.
Post a Comment