Tuesday 21 July 2020

सामाजिक न्याय के एक पुरोधा का चले जाना

रामअवधेश सिंह ( 1937-2020 )

पूर्व सांसद तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य राम अवधेश सिंह का 20 जुलाई 2020 निधन हो गया। उन्होंने 83 वर्ष की अवस्था में पटना के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। भोजपुरिया माटी लाल राम अवधेश सिंह बिहार के चंद पढ़े लिखे नेताओं में से एक थे। 

मंडल कमीशन लागू करवाने में उनका सर्वाधिक योगदान था। वे डॉ. राममनोहर लोहिया के प्रबल समर्थकों में गिने जाते थे। उन्हें नमन , विनम्र श्रद्धांजलि।

उनका जन्म 18 जून 1937 को हुआ था। वे 1969 में बिहार विधानसभा के सदस्य और 1977 से 1979 तक लोकसभा के सदस्य रहे। वे 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा का चुनाव जीते। उन्होंने 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर बिक्रमगंज से चुनाव जीता था। बाद में एक बार राज्यसभा के भी सदस्य रहे। उन्हे गॉड फादर ऑफ मंडल कमिशन और पेरियार ऑफ नार्थ इंडिया भी कहा जाता था। वे बिहार के भोजपुर जिले के पीपरा (दुलारपुर) गांव के रहने वाले थे।
उनके निधन पर राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा - वयोवृद्ध लोकसमतावादी पूर्व सांसद श्री रामअवधेश सिंह जी के निधन की खबर दुखदायी है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल की कामना करता हूं। आज सड़क से सदन तक पिछड़ो, शोषितों, वंचितों व दलितों के हक में आवाज बुलंद करने वाला सामाजिक न्याय का मसीहा खो गया !
- vidyutp@gmail.com 

No comments: