Wednesday, 23 April 2008

ई आईपीएल सर्कस ह......( व्यंग्य)

.... के कहता कि सर्कस खत्म हो गईल बा.....अबो सर्कस देखे के मिल रहल बा...सरकस के जीवन दान दान देवे के काम कइले बा आईपीएल। अब ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट मैच देखे के बहाने सरकस देखल जा सकेला...इ सरकस मैदान में हो रहल बा...ए में क्रिकेट सिनेमा अउर राजनीति के सुमेल बा....सरकस के मैदान में शाहरुख खान सिटी बजावत लउक जालन...दुगो मैच जीतला के बाद उ कहेलें बा केहु हमरा से बड़ जादुगर...त उनका के चुनौती बड़ दिल वाली प्रीटि जिटा दे रहल बाड़ी...सरकस के उत्साह बढ़ावे खातिर राजनीति के मैदान से फुर्सत निकाल के कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी आपन बहिन अउर दामाद के लेके पहुंच जा रहल बाड़न...

आईपीएल सरकस में सबसे बड़ बात बा एके टिकट लेके मैदान में देखल जा सकेला...अगर टिकट नइखी ले सकत ता सोनी के सेटमैक्स चैनल पर भी देख सकत बानी....जब पुरान जमाना में सरकस देखे जात रही जां त ओमे कम कपड़ा पेन्ह के लइकी लोग बड़ा सुनर सुनर करतब देखावत रही जा...आईपीएल सरकस में भी लइकी लोग बड़ा मस्त मस्त अदा देखावत बाड़ी जा...जइसे जइसे चउका अउर छक्का लागेला ओइसे ओइसे मस्त अदा लोग देखा रहल बा...इस सब देख के बुढ़ पुरनिया आदमी के भी जीव जुड़ा जात बा....शाहरुख खान एतना नीक नीक लइकी एक आईपीएल सरकस में लेके आइल बाड़े की का बताई जां..दिल खुश हो जा रहल बा मैच देख के....केहु कहता कि एह से क्रिकेट के साथ अन्याय हो रहल बा...


लेकिन हम कहतानी की एह से सरकस के नया जीवन मिल रहल बा...हमार आईपीएल के आयोजक से गुजारिश बा कि आईपीएल के मैच( सरकस पढ़ी) के दौरान पिंजड़ा में शेर, बाघ, भालू भी लेके आईं जा....एह से लोग के दिल अउर खुश हो जाई मैच देख के....अब सेट मैक्स चैनल के भी देखीं उ आईपीएल मैच ( सरकस समझी) के परचार कइसे कर रहल बिया....टीवी पर बार बार एड आ रहल बा कि देखीं मनोरंजन के बाप.....सचमुच सिनेमा आ सरकस देख के पहिले लोग मनोरंजन करत रहे....पर अब मनोरंजन के साधन बदल गोइल बा....ई आईपीएल सरकस सचमुच मनोरंजन के बापे हउए....हम सेटमैक्स चैनल के भी बहुते शुक्रगुजार बानी...कि उ मनोरंजन के बाप ले के आइल बाड़न...

- विद्युत प्रकाश मौर्य

Monday, 21 April 2008

बढ़ रही है ब्लॉग पर हिंदी

हिंदी का प्रसार कंप्यूटर पर ब्लॉग में खूब हो रहा है। बड़ी संख्या में कंप्यूटर हिंदी का इस्तेमाल करने वाले लोग ब्लाग्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। ब्लाग्स के कारण वर्ल्ड वाइड वेब पर हिंदी का प्रसार तेजी से हो रहा है। पूरी दुनिया में हिंदी जानने वाले लोग अब अपनों से संवाद स्थापित करने के लिए हिंदी में बने ब्लाग का सहारा ले रहे हैं।

 अगर आप अपने कंप्यूटर पर विंडो एक्सपी संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें आप अपनी भाषा हिंदी को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद गूगल सहित कई और साइटों पर जाकर अपने ब्लाग बना सकते हैं। इन ब्लाग पर आप अपनी मन की बात खुल कर कह सकते हैं। हिंदी के साहित्य प्रेमियों ने बड़ी संख्या में कंप्यूटर पर ऐसे ब्लाग का निर्माण कर रखा है जिस पर कविताएं कहानियां और संस्मरण आदि उपलब्ध हैं। इन्हें न सिर्फ आप खोल कर पढ़ सकते हैं बल्कि इनमें अपनी बातें जोड़ भी सकते हैं।
कंप्यूटर पर हिंदी को लोकप्रिय बनाने में ब्लाग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। 

ब्लाग का मतलब है कि बिना किसी खर्च के आप इंटरनेट पर अपनी साइट बना सकते हैं। ब्लाग शब्द वेब लाग से मिल कर बना है। गूगल डाट की ब्लाग साइट का पता है www.blogger.comआप इस साइट पर जाकर अपने लिए नए ब्लाग का निर्माण कर सकते हैं। या फिर मौजूदा ब्लाग में जाकर कुछ भी खोज सकते हैं। गूगल की ब्लाग साइट आपको हिंदी में अपनी बात लिखने का मौका देती है। आप www.wordpress.com पर भी ब्लाग बना सकते हैं।

आप अपने विचार, लेख, कविता कहानी कुछ भी अपने ब्लाग पर जारी कर सकते हैं। इस तरह के ब्लाग को आप कुछ लोगों के साथ मिलकर शेयर भी कर सकते हैं। इसमें सभी सदस्य अपनी अपनी इंट्री को समय समय पर इंटरनेट पर जारी कर सकते हैं। कुछ लोगों ने तो अपना पारिवारिक ब्लाग बना रखा है। जैसे आप कहीं घूमने गए तो उसके संस्मरण और उससे संबंधित फोटोग्राफ को अपने ब्लाग पर जारी कर दें। अपने मित्रों और रिश्तेदारों को अपना ब्लाग पता बताएं वे जाकर सबकुछ देख सकते हैं। कोई चाहे तो तस्वीरों को डाऊनलोड भी कर सकता है।

कई लेखक अपने विचारों और लेखों को भी अपने ब्लाग पर जारी करने लगे हैं। एक तरह के विचार के लोगों को आपसी चर्चा करने के लिए ब्लाग बहुत अच्छा माध्यम बन गए हैं। आपके विचार चाहे कितने भी लंबे क्यों न हों आप उन्हें ब्लाग पर जारी कर सकते हैं। यहां तक कि इंटरनेट पर हास्य व्यंग्य और अश्लील विचारों वाले ब्लाग भी लोगों ने बनाने आरंभ कर दिए हैं। पर किसी भी तरह के विचार रखने वाले छोटे समूहों के लिए ब्लाग आशा की किरण हैं। आपका लेख कोई अखबार नहीं छापता हो, कोई संपादक आपकी चिट्ठी नहीं छापता है तो आप उसे ब्लाग पर जो जारी कर ही सकते हैं।
-    विद्युत प्रकाश मौर्य


Saturday, 19 April 2008

भोजपुरी के महाकवि - चंद्रशेखर मिश्र और कुंअर सिंह

भोजपुरी समाज के महान योद्धा वीर कुअंर सिंह पर उन्होंने महाकाव्य लिखा और वह भी भोजपुरी में....जी हां हम बात कर रहे हैं बनारस के जाने माने कवि चंद्रशेखर मिश्र की....17 अप्रैल 2008 को वे हमारे बीच से चले गए...

वीर कुँअर सिंह पर महाकाव्य - मैंने पहली बार चंद्रशेखर मिश्र का नाम हाजीपुर के जाने माने पत्रकार तेज प्रताप सिंह चौहान से सुना था...चौहान जी हर 23 अप्रैल को अपने गांव बलवा कुआरी में वीर कुंअर सिंह जयंती का आयोजन का आयोजन करते हैं...इसके लिए उन्हें वीर कुँअर सिंह महाकाव्य की प्रति चाहिए थे....मैं अपने एक दोस्त की मदद से बनारस के अस्सी इलाके में चंद्रशेखर मिश्र के घर गया...उनके छोटे बेटे धर्म प्रकाश मिश्र से मिला और वीर कुँअर सिंह महाकाव्य की प्रति प्राप्त की.....चौहान जी उस प्रति को प्राप्त कर बहुत खुश हुए....चंद्रशेखर मिश्र ने वीर कुँअर सिंह महाकाव्य भोजपुरी में लिखा है....इससे पहले सुभद्रा कुमारी चौहान की वीर कुँअर सिंह पर कविता प्रसिद्ध है....पर वीर कुँअर सिंह जयंती पर चंद्रशेखर मिश्र के महाकाव्य का सस्वर पाठ की बात ही निराली थी....चौहान जी की एक दिल में दबी तमन्ना थी...वे चंद्रशेखर मिश्र जी को बुला कर मंच से सम्मानित करना चाहते थे....अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे......क्योंकि भोजपुरी के वीर रस के कवि चंद्रशेखर मिश्र अब हमारे बीच नहीं हैं....अस्सी साल की उम्र में कई महीने अस्वस्थ रहने के बाद बनारस की धरती पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली....उसी इलाके में जहां स्वर्ग प्राप्ति की चाह में लोग आकर महीनों रहते हैं....उन्हें निश्चय ही स्वर्ग में अच्छी जगह नसीब हुई होगी पर हमारे बीच से भोजपुरी और हिंदी का एक प्रकांड विद्वान जा चुका है....चंद्रशेखर मिश्र जी की छाया में साहित्य अठखेलियां करता था...उनके बेटों को विरासत में साहित्य मिला है.....


बनारस की यादें - बनारस में रहते हुए कई बार मुझे मंच पर चंद्रशेखऱ मिश्र जी की कविताएं सुनने का मौका मिला....काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मालवीय भवन की एक कवि गोष्टी में मंच पर चंद्रशेखर जी बैठे थे और उनके बेटे श्री प्रकाश मिश्र अपने पिता पर ही व्यंग्य कविताएं पढ़ रहे थे....यह व्यंग्य चंद्रशेखऱ मिश्र जी के श्वेत धवल केश राशि पर था.....सफेद बालों के बीच चंद्रशेखऱ जी के चेहरे से तेज चमकता था...हास्य रस के कवि सम्मेलन में बेटा बाप पर व्यंग्य करता था उस समय का संवाद और माहौल देखने लाय़क होता था.....इस व्यंग्य में कहीं सम्मान का क्षरण नहीं होता था......हम अब उन पलों को भी अनुभूत नहीं कर पाएंगे.....


उन्होंने भरसक न सिर्फ भोजपुरी को आत्मसात किया बल्कि उसे स्थापित करने में भी एड़ी चोटी एक कर दी। पं. मिश्र ने भोजपुरी में अनेक खंडकाव्य व महाकाव्यों की रचना की। वह कई बार राज्य सरकार के पुरस्कारों से नवाजे गए।


सृजन संसार - भोजपुरी साहित्याकाश का.. प्रमुख काव्य संग्रह में द्रौपदी, भीषम बाबा, सीता, लोरिक चंद्र, गाते रूपक, देश के सच्चे सपूत, पहला सिपाही, आल्हा उदल, जागृत भारत, धीर पुंडरिक, रौशन आरा आदि हैं। पं. चंद्रशेखर मिश्र का जन्म मीरजापुर जिले के मिश्रधाप गांव में सन् 1930 में हुआ था। बचपन में ही वह काशी आए और स्थायी तौर पर यहीं बस गए। अंतिम समय में भी वह साहित्य सृजन में लगे रहे। काव्य यात्रा, अंतिम छंद व लव-कुश खंड काव्य लिखने में व्यस्त थे।

( चंद्रशेखर मिश्र - जन्म - 1930,  महाप्रयाण - 17 अप्रैल 2008 , वाराणसी ) 
- विद्युत प्रकाश मौर्य - vidyutp@gmail.com

Thursday, 17 April 2008

प्रकाशक चाहे तो मिल सकती है सस्ते में किताबें


पाठकों को हिंदी में अच्छी किताबें सस्ते दाम पर उपलब्ध हो यह काफी हद तक प्रकाशक पर ही निर्भर करता है।

अगर आजकल प्रकाशित होने वाली साहित्यिक पुस्तकों पर नजर डालें तो वे आमतौर लाइब्रेरी एडीशन ही छपती हैं। वे महज 500 से एक हजार प्रतियां छपती हैं और लाइब्रेरी में शोभा बढ़ाती हैं..दाम अधिक होने के कारण उनका काउंटर सेल बहुत कम होता है....पर हर भाषा की तरह हिंदी में भी तमाम ऐसे दीवाने प्रकाशक हैं जो अपने चहेते लेखक की किताबें सस्ते दाम में छापते हैं। सस्ता साहित्य मंडल का नाम ही इस भावन का परिचायक है।

ऐसा ही एक प्रकाशन है-वाराणसी स्थित हिंदी प्रचारक संस्थान।( पता है- प्रचारक ग्रंथावाली परियोजना, हिंदी प्रचारक संस्थान, पो.बा. 1106 पिशाच मोचन, वाराणसी- 221010)हिंदी प्रचारक संस्थान ने भारतेंन्दु समग्र, देवकीनन्दन खत्री समग्र, शरतचंद्र समग्र, वृंदावन लाल वर्मा समग्र, प्रताप चंद्र समग्र, शेक्सपीयर समग्र जैसे कई समग्र प्रकाशित किए हैं। इन सभी समग्र का संपादन भी जाने माने लोगों ने किया है....सभी समग्र सजिल्द हैं। इनमें 500 से 1000 तक पेज हैं...इनकी कीमत इनका अन्दाजा लगा सकते हैं? कीमतें मात्र पचास से सौ रुपये के बीच हैं.... एक सुधी पाठक का कमेंट है कि इतने में आप अकेले एक दिन में शायद चाय पी जाते होंगे या पान खा के थूक देते होंगे।
अगर इन जाने माने लेखकों का समग्र अगर आप अलग अलग खरीदना चाहें तो दो हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं....पर हिंदी प्रचारक उन्हें महज 200 रुपये में उपलब्ध करा रहा है....
हिंदी प्रचारक संस्थान के दूसरी पीढ़ी के प्रकाशक रहे कृष्ण चंद्र बेरी का सपना था पाठकों को कम कीमत में समग्र उपलब्ध कराने का....जब उन्होंने इस योजना पर काम शुरू किया उनके परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सफलता पर आशंका हुई...लेकिन बेरी जी ने कहा कि सस्ते में समग्र प्रकाशित कर उन्हें कोई घाटा नहीं हुआ है....यह बेरी जी की इच्छा शक्ति का ही कमाल था कि अनमोल ग्रंथ सस्ते में प्रकाशकों तक मिल सके....अब कृष्ण चंद्र बेरी जी हमारे बीच नहीं हैं...उनके बेटे विजय प्रकाश बेरी इस योजना को आगे बढ़ा रहे हैं.....


आप समग्र सूची पत्र के लिए हिंदी प्रचारक संस्थान को लिख सकते हैं.....पता है- 

प्रचारक ग्रंथावाली परियोजना, हिंदी प्रचारक संस्थान, पो.बा. 1106 पिशाच मोचन, वाराणसी- 221010 ( उप्र)
- विद्युत प्रकाश मौर्य

Tuesday, 15 April 2008

शायर नजीर बनारसी की याद


काशी हिंदू विश्वविद्यालय यानी बीएचयू में मुझे उस दौर में पढ़ने का मौका मिला जब बीएचयू की प्लैटिनम जुबली मनाई जा रही थी.....इसी मौके पर बीएचयू के एमपी थियेटर ग्राउंड में 1992 में एक कवि और शायरों का सम्मेलन आयोजित हुआ वहां नजीर बनारसी की आवाज में एक गजल सुनने को मिली ....उसकी कुछ पंक्तियां बार बार याद आती हैं..........
तेरी मौजूदगी में नजारा कौन देखेगा.....
मेले में सब तुझको देखेंगे मेला कौन देखेगा

जरा रुकिए अभी क्यों जाते हैं शादी की महफिल से
हंसी रात आपने देखी सबेरा कौन देखेगा....

आती है सफेदी बालों में तो आने दे नजीर
जवानी तुमने देखी बुढ़ापा कौन देखेगा.....
अब नजीर बनारसी भी नहीं हैं... 23 मार्च 1996 को उनके निधन की खबर आई तो दिल उदास हो गया। उस कवि सम्मेलन का मंच संचालन कर रहे थे हिंदी के प्रख्यात कवि डा. शिवमंगल सिंह सुमन....डा. शिवमंगल सिंह सुमन की एक कविता बचपन में पढ़ी थी....
हम पंक्षी उन्मुक्त गगन के
पिंजरबद्ध न गा पाएंगे
कनक तिलियों से टकराकर
पुलकित पंख टूट जाएंगे  
कविता की आखिरी पंक्ति बड़ी मार्मिक थी....
नीड़ न दो चाहे
टहनी का आश्रय
छिन्न कर डालो
पर पंख दिए हैं तो
आकुल उड़ान में बिघ्न न डालो 

डा. शिवमंगल सिंह सुमन ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ा भी और पढ़ाई भी की.....प्लैटिनम जुबली समारोह के कवि सम्मेलन का मंच संचालन करते हुए डा. सुमन ने एक कविता सुनाई.....
मौन भले हों अधर तुम्हारे
प्यासा विहग चहक जाएगा
तुम जूड़े मे गजरा मत बांधों
मेरा गीत भटक जाएगा.....


- विद्युत प्रकाश मौर्य

Sunday, 13 April 2008

चल सखी मेट्रो में....( व्यंग्य)

जब से दिल्ली में मेट्रो रेलगाड़ी चल गोइल बिया दिल्ली में रहे वालन के जिनगी में बहार आ गोइल बा...कालेज जाइ ओली बबुनी के रोमांस करे के एगो नया जगह मिल गोइल बा...अब जब बबुनी के मोबाइल फोन टुनटुना ता त उ गते से कहेली...अभी फोन मत करे मेट्रो में भेंट होई...
रउया जैसे हीं मेट्रो रेलगाड़ी में घुसब सीढ़ी प बइठल कई गो लोग मिल जाइहन जे कान में मोबाइल फोन लगवले गते-गते अपना संघतियां संघे संवाद स्थापित करत होहन....रउआ आपन काम धाम निपटा के जब लौटत त देखब की दू घंटा बाद भी उ लइकी ओइजी बइठ के बतिया रहल बिया...अब का कइल जाए बहरी के धूप से इइजा निजात बा....जब दिल्ली यूनिवर्सिटी से मेट्रो केंद्रीय सचिवालय खातिर चलेले त ओमे न जाने केतना सौ दिल समा जाला...सबके एहिजा खुल के बतिआवे के मौका मिलेला...काल्ह कहां मिलल जाई इ सब कुछ भी आज तय हो जाला....पहले कतना दिकत हो रहे...याद करीं बस के धाका....आ उ लटकल भीड़....गरमी में त आतनी पसीना आवत रहे कि आधा घंटा में ही कपड़ा से टप टप पानी चूए लागत रहे....शीला जी दिल्ली के सब कोना में मेट्रो रेल चला के बडा उपकार कइले बाड़ी....अब केहु से मिले के टाइम तय करेके बा त बस इहे कह देता लोग कि फलाना मेट्रो स्टेशन के सीढ़ी पर मिल जइह ओहिजा से साथ हो लेल जाई....
एक दिन मेट्रो में एगो नउकी भौजाई चढ़ली....उनका मेट्रो के माहौल एतना निमन लागल एहिए भइया के साथ लिपटाए लगली....बार बार भइया से चिपकल जात रही...भला बस में चले में इस सुख कहां बा....क गो प्रेमी-प्रेमिका त मेट्रो के पहिला स्टेशन पर पर रेलगाड़ी बइठ जात बाड़न फिर लौट के दू घंटा बाद एहिजे आ जात बाडन...भला एकरा से सेफ जगह कहां बा...एगो गीत बा...नू....दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके....
लेकिन मेट्रो मे त .....दो दिल मिल रहे हैं जरा खुल के.......

आती है क्या खंडाला का भोजपुरी अनुवाद

ए चलबू का खंडाला...
का करब हम जाके खंडाला
घूमल जाई फिरल जाइ घूपचुप खाइल जाई अउर का....

-विद्युत प्रकाश
-

Friday, 11 April 2008

दलित पीएम पर कांग्रेस का दांव


नए पोर्टल एनडीटीवी खबर डाट काम पर एक खबर आई है कि कांग्रेस अगले चुनाव में किसी दलित को प्रधानमंत्री बना सकती है...बकौल गृह राज्यमंत्री श्री प्रकाश जायसवाल मायावती के पीएम रुप में प्रोजेक्ट किए जाने को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया है.....
सरकार भले ही यह राजनीतिक दांव खेल रही होस पर भारतीय राजनीति के लिए यह एक शुभ संकेत हो सकता है...क्योंकि देश मे दलित राष्ट्रपति के बाद अब दलित प्रधानमंत्री की बारी है...सवाल यह नहीं उठता कि वह दलित नेता प्रधानमंत्री के रुप में कितना सफल होगा...

दलित पीएम बनाए जाने से दलित समाज का मनोबल बढ़ेगा...जो लोग भी हिंदुस्तान के मूल निवासी ( आदि वासी ) हैं वे सभी दलित ही हैं....हम अभी तक देश में किसी पिछड़े को पीएम नहीं बना सकें....जगजीवन राम दलित होने के कारण पीएम बनते बनते रह गए...

अगर सोनिया जी इस तरह की बात सोच रही हैं तो हमें उनका साधुवाद देना चाहिए...पर हमें एक ऐसे दलित नेता की खोज करनी होगी जो सही मायने में दलित समाज का नुमाइंदा हो...वह सरमाएदार न हो....हमें मीरा कुमार जैसा पीएम नहीं चाहिए....कांग्रेस को चाहिए कि अभी से एक ऐसे नेता की खोज करे और उसे अगले पीएम के रूप में प्रोजेक्ट करके चुनाव की तैयारी शुरू कर दे....देश की राजनीति में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे...हमने एक इकोनोमिस्ट पीएम देखा है...जो अभी महंगाई और शेयर बाजार की दरकती दीवार से लड़ रहा है....ऐसे में अब किसी दलित को पीएम की कुरसी पर देखने में कोई बुराई नहीं है....

-- vidyutp@gmail.com

Wednesday, 9 April 2008

भोजपुरी पत्रकारिता का दौर

मेरे कई साथियों ने यह जानना चाहा है कि 12 साल तक हिंदी पत्रकारिता करने के बाद भोजपुरी में क्यों..क्या मैं मेनस्ट्रीम से अलग हो रहा हूं..मैं उन दोस्तों को बता दूं कि कुछ भी मेन स्ट्रीम से अलग नहीं है....पत्रकारिता में हमेशा नए प्रयोग होते रहते हैं.....कुछ दशक पहले किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि डाट काम पत्रकारिता एक विधा हो सकती है। पर आज वेब पत्रकारिता फलफूल रही है। और कुछ सालों बाद यह टीवी और अखबार के समानांतर खड़ी हो जाएगी..आज लोग अपडेट खबरों के लिए बीबीसी हिंदी, जोस 18, जागरण डाट काम देखते हैं। हाल में एनडीटीवी खबर डाट काम भी हिंदी मे नया पोर्टल शुरू हुआ है....जब वेब दुनिया ने इस क्षेत्र में पहल की थी तब लोगों की कई तरह की शंकाएं थी...वेब दुनिया को कई शहरों के आनलाइन पोर्टल शुरू करने में सफलता नहीं मिल पाई थी.. पर वेब दुनिया का सपना आज फलफूल रहा है....

मैंने अपनी पत्रकारिता जीवन के कई साल पंजाब में गुजारे...पांच साल पंजाब में रहने के बाद हमने देखा वहां पंजाबी चैनल को फलते फूलते हुए...पूरी दुनिया में दो करोड़ पंजाबी बोलने वाले भाई हैं...पर पांच पंजाबी चैनलों ने सफलता पूर्वक जगह बना ली...पर 19 करोड़ भोजपुरी बोलने वालों का अपना कोई चैनल नहीं हैं...अगर आप किसी ऐसे शहर मे रहते हैं जहां भोजपुरी बोलने वाले गिने चुने लोग हैं तो आप अपना मनोरंजन कैसे करेंगे....


कई सालों में कई लोगों ने सपना देखा योजनाएं बनाई ...पर अब जाकर इन सपनों को पंख लगना शुरू हुआ है.. अब कई योजनाएं जमीनी हकीकत बनने वाली हैं....ऐसे भोजपुरी चैनल का सपना साकार होने वाला है...जहां खबरें भी होंगी, गाने भी होंगे...फिल्में भी होंगी...हंसी ठिठोली भी होगी....भोजपुरी माटी की सोंधी-सोंधी खुशबू होगी...यह एक नए युग के शुरूआत जैसा ही तो है...इस शुरूआत में मैं भी सहभागी बन रहा हूं तो यह मेरा सौभाग्य है...कि मुझे अनपी मां बोली की सेवा करने का एक मौका मिला है....
अगर कोई पंजाबी का पत्रकार हिंदी या अंग्रेजी में भी लिखता है तो उसकी योग्यता दुगुनी हो जाती है क्योंकि वह बाई लिंगुवल जर्नलिस्ट माना जाता है...ठीक इसी तरह मैं या मेरे साथी अगर हिंदी के साथ भोजपुरी भी उतनी अच्छी लिखते पढ़ते हैं तो इससे उनकी प्रतिभा में कुछ एडीशन ही होता है न कि कुछ कमी आती है....


मैंने अपने कैरियर मे चुनावी सर्वेक्षण का काम भी किया...एक्जिट पोल और ओपिनियन पोल भी कराए....लिखते हुए हिंदी केबल टीवी, मीडिया और बाजार के विभिन्न विषयों पर कलम चलाई है...तो ये डाइवर्सिफिकेशन का दौर है....कई बड़े पत्रकार भोजपुरी की ओर रुख कर रहे हैं...यह भोजपुरी के लिए बड़े अच्छे संकेत हैं... हिंदी पत्रकारिता में बड़ी संख्या में भोजपुरी पृष्ठभूमि के लोग हैं....वे भी इसे सकारात्मक दृष्टि से देख रहे हैं....तो आइए कुछ नई चीजों के स्वागत के लिए तैयार हो जाएं..... 


( लंबी तैयारी के बाद महुआ चैनल 11 अगस्त 2008 से प्रसारित होना आरंभ हुआ। ) 

-विद्युत प्रकाश मौर्य,
vidyutp@gmail.com

Sunday, 30 March 2008

मतदाताओं को मिले पेंशन

जरा सोचिए आपको वोट डालने के बदले में पेंशन दिया जाए तो कैसा लगेगा। यह प्रस्ताव है एक राजनैतिक दल का। राष्ट्रीय समानता दल जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री हैं उनका मानना है कि देश के हर मतदाता को 1750 रुपये मासिक की दर से मतदाता पेंशन मिलना चाहिए। शास्त्री जी का मानना है कि इस तरह के पेंशन से भ्रष्टाचार का खात्मा हो सकेगा। साथ ही आम जनता की प्रजातंत्र में भागीदारी बेहतर ढंग से हो सकेगी।
मतदाता को पेंशन यह बात सुनने में कुछ अटपटी लगती है, पर है बहुत रूचिकर...राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री कहते हैं कि दुनिया के कुछ देशों में इस तरह के पेंशन दिए जाने का प्रावधान भी है।

कई योजनाओं में भ्रष्टाचार- शास्त्री जी के अनुसार स्कूलों में मिड डे मील और पोलियो उन्मूलन अभियान जैसी योजनाओं पर सरकार हजारों करोड़ रुपये पानी में बहा रही है। मिड डे मिल तो बच्चों को एक तरह से भीखमंगा बनाने की योजना है। वहीं मिड डे मिल में देश के कोने कोने से भ्रष्टाचार की खबरें भी आती हैं। इसलिए स्कूलों में खैरात में भोजन बांटने के बजाए हर वोट देने वाले नागरिक को पेंशन दिया जाए तो वह अपने बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकेगा। शास्त्री जी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का हवाला देते हैं , उन्होंने एक बार कहा था कि केंद्र सरकार से चले पैसे का सिर्फ 15 फीसदी ही लोगों तक सही रूपमें पहुंच पाता है, बाकी 85 फीसदी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। आजकल मिड डे मिल, काम के बदले अनाज जैसी दर्जनों भ्रष्टाचार क गंगा बहाने वाली योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजनाओं को बंद कर मतदाता पेंशन योजना शुरू की जानी चाहिए।
मोतीलाल शास्त्री 


फंड की कोई कमी नहीं- शास्त्री साफ शब्दों में कहते हैं कि देश के सारे वोटरों को मतदाता पेंशन देने के लिए सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं रहेगी। सरकार को बस वैसी कई योजनाएं बंद करनी होगी जो भ्रष्टाचार की गंगा बहा रही हैं।
खरीद फरोख्त पर लगेगी रोक- मतदाता पेंशन दिए जाने से चुनाव के दौरान वोटों की की जाने वाली खरीद फरोख्त को भी रोक लग सकेगा। हर मतदाता गर्वान्वित होकर वोट डाल सकेगा। वह अपने वोट को थोड़े से रुपये के लालच में आकर बेचेगा नहीं। अगर देश के हर वोटर को मासिक तौर पर पेंशन दिया जाए तो गरीब आदमी का स्वाभिमान बेहतर हो सकेगा और वह खुश होकर प्रजातंत्र में अपनी भागीदारी निभाएगा।
राष्ट्रीय समानता दल ने मतदाता पेंशन को अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रमुखता से रखा है और मोतीलाल शास्त्री जहां कहीं भी चुनावी भाषण देने जाते हैं, इस मुद्दे को प्रमुखता से रखते हैं। फिलहाल यह पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में चुनाव लड़ती है।
-विद्युत प्रकाश मौर्य

Friday, 7 March 2008

बाबा आम्टे - सच्चे मामलों में भारत रत्न थे...

बाबा आम्टे, सच्चे मामलों में भारत रत्न थे। पूरी जिंदगी उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा में होम कर दिया। नागपुर के पास चंद्रपुर नामक का एक रेलवे स्टेशन। भारत के नक्शे में चंद्रपुर कोई खास स्थान नहीं रखता है पर यह जगह बहुत खास भी है। यहां से थोड़ी दूर पर है। वरोरा जहां बसा है आनंदवन। जी हैं आनंदवन वही जगह है जिसने हजारों ऐसे लोगों को नया जीवन दिया है जिन्हें समाज के लोग तिरस्कार भरी नजरों से लोग देखते हैं। हां कुष्ठ जैसी बीमारी....इस बीमारी से ग्रस्त लोगों के आसपास फटकना भी लोग नहीं पसंद करते हैं।

 पर आनंदवन ने ऐसे तमाम लोगों को एक नया जीवन दिया है। जी हां हम मंदिर में मंदिर में जाकर अपनी औकात के मुताबिक लाखों करोड़ो दान दे आते हैं, पांच सितारा होटलों में लाखों उड़ा देते हैं। पर किसी कोढ़ से पीडि़त व्यक्ति को नफरत भरी निगाह से देखकर मुंह फेर लेते हैं। पर ऐसे पीडि़त लोगों को देखकर एक व्यक्ति का दिल पसीज आया और उसने पीड़ित मानवता की जीवन भर सेवा करने की ठानी । उसने कोढ़ से पीडि़त हजारों लोगों को जीवन में आशा किरण भरी। न सिर्फ उन्हें बीमारी से ठीक करके नई जिंदगी दी बल्कि उनके लिए पुनर्वास के लिए उनके रोजगार का इंतजाम भी किया। उस महापुरूष का नाम मुरलीधर देवीदास आम्टे है, जिसे लोग बाबा आम्टे के नाम से जानते हैं।
कुष्ठ रोगियों की सेवा  
हजारों कुष्ठ रोगियों की जिंदगी में नई रोशनी देने वाले बाबा आम्टे ने नौ फरवरी 2008 को 94 साल की उम्र में इस धरती से विदाई तो ले ली पर उनके द्वारा शुरू किया गया प्रकल्प दुनिया भर के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। बाबा आम्टे ने जो प्रकल्प आनंदवन में शुरू किया वह दुनिया भर के ऐसे लोगों के लिए खास तौर पर प्रेरणा देता रहेगा जो दूसरों की किसी भी रूप में सेवा करना चाहते हैं। बाबा द्वारा स्थापित संस्था महारोगी सेवा समिति को उनके बड़े बेटे डा. विकास आम्टे देखते हैं और यहां कुष्ठ रोगियों की सेवा का काम अनवरत चलता ही रहेगा। हम अक्सर तीर्थ यात्राओं पर जाते हैं बड़े बड़े मंदिर और मस्जिद में जाकर मत्ठा टेकते हैं। पर हमें कभी आनंदवन भी जाना चाहिए जो सही मायने में ऐसा मंदिर है जो लोगों को सेवा करने की प्रेरणा देता है।
जाने माने फिल्म स्टार नाना पाटेकर ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया के बीच से समय निकालकर आनंदवन जाते रहे हैं और दूसरे लोगों को भी वहां जाने की प्रेरणा देते हैं।

जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो 
बाबा आम्टे ने न सिर्फ जीवन भर कुष्ठ रोगियों की सेवा की बल्कि देश भर के करोड़ो नौजवानों को प्रेरणा देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उनका नारा जोडो़-जोड़ो भारत जोड़ो..जाति-पाति के बंधन तोड़ो भारत जोड़ो काफी लोकप्रिय हुआ। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कई लोगों ने इस नारे को जीवन में उतारते हुए दूसरे राज्य और दूसरे बिरादरी से अपने लिए जीवन साथी भी चुना। हालांकि बाबा को बाद में स्पाइनल कोर्ड की हड्डी में शिकायत हो गई थी जिससे वे बैठ नहीं सकते थे।

94 साल तक सक्रिय रहे 
बाबा की जीजिविषा जबरदस्त थी 94 साल की उम्र तक वे सक्रिय रहे कभी नर्मदा बचाओ आंदोलन को सपोर्ट किया तो कभी किसी और जन आंदोलन को। बाबा की सेवाओं को महत्व प्रदान करते हुए उन्हें टेंपल्टन अवार्ड दिया गया तो प्राइज मनी की दृष्टि से नोबेल प्राइज से भी बड़ा है। इसके अलावा मैग्सेसे पुरस्कार समेत कई बड़े पुरस्कार भी उनकी झोली में गए। बाबा के जाने के साथ धरती से एक सच्चा मानवतावादी हमसे दूर हो गया है पर बाबा का जीवन हमेशा लाखों करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। 
( बाबा आम्टे 26 दिसंबर 1914 - 9 फरवरी 2008) 


बाबा आम्टे द्वारा स्थापित संगठन महारोगी सेवा समिति की वेबसाइट  - http://www.anandwan.in/  लोक बिरादरी प्रकल्प हेमलकशा की वेबसाइट -http://lokbiradariprakalp.org/ देख सकते हैं। अगर आप आनंदवन जाना चाहते हैं तो संस्था की वेबसाइट पर जाकर वहां आवास व्यवस्था की बुकिंग करा सकते हैं। आप चाहें तो न्यूनतम दो माह के लिए वालंटियर के तौर पर अपनी सेवाएं भी दे सकते हैं।

बाबा को मिले पुरस्कार सम्मान
- 1971 में भारत सरकार से पद्मश्री 
- 1984 मैग्सेसे अवार्ड
- 1990 टेंपलटन पुरस्कार
- 1986 में पद्मभूषण मिला।