Friday, 8 November 2013

जीमेल में सक्रिय करें कीबोर्ड – अपनी भाषा में लिखें मेल

किसी को अपनी भाषा में ईमेल लिखने का अपना ही आनंद है। ठीक वैसे ही जैसे आप गुजरे जमाने में खत लिखा करते थे। ईमेल का इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोगों की आईडी जीमेल पर जरूर है। तो आईए जानते हैं कि आप कैसे जीमेल में अपनी भाषा में लिख सकते हैं। जीमेल न सिर्फ हिंदी बल्कि पंजाबी, गुजराती, मराठी, संस्कृत, बांग्ला जैसी कई भाषाओं में लिखने की सुविधा देता है।


ऐसे जोड़े जीमेल में अपना कीबोर्ड

अपना जीमेल खाता खोलें
ऊपर दायीं तरफ सेटिंग बटन क्लि करें
सेटिंग में लैंगवेज देखें
शो आल लैंगवेज आप्सनस ( इस बटन को क्लिक करें)
-    इनबेल इनपुट टुल्स ( इस बाक्स को चेक करें)
-    भाषाओं की सूची खुल जाएगी।
-    अब इसमें हिंदी की तलाश करें
-     चार तरह की हिंदी दिखाई देगी
-    अ हिंदी देवनागरी , हिंदी देवनागरी फोनेटिक और हिंदी (INSCRIPT) 
-    इनमें हिंदी (INSCRIPT) का चयन करें ।
-    इसके बाद ये आपके कीबोर्ड में जुड़ जाएगा।
-    अब सबसे नीचे जाकर सेंटिंग को सेव कर दें। अब वापस मेल बाक्स पर आ जाएं।

आपके जीमेल में हिंदी भाषा सक्रिय हो चुकी है। जब मेल लिखना या चैट करना हो। सेटिंग के बगल में बनी कीबोर्ड की तस्वीर को क्लिक करें। वहां हिंदी कीबोर्ड दिखाई देगा। इसके बाद आप मेल पर हिंदी इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड ले आउट के मुताबिक मेल पर टाइप कर सकते हैं।

-    जिन लोगों को कीबोर्ड ले आउट याद नहीं वे आनस्क्रीन कीबोर्ड देखकर टाइप कर सकते हैं।

-    जीमेल पर हिंदी सक्रिय हो जाने पर यह किसी भी सिस्टम पर काम करेगा भले ही उस सिस्टम में हिंदी भाषा को सक्रिय नहीं किया गया हो। आप अपना मेल चाहे जहां भी खोलेंगे हिंदी में टाइप कर पाने में सक्षम होंगे।

-    विद्युत प्रकाश मौर्य

-    ( संपर्क – vidyutp@gmail.com M- 9953684150) 

Wednesday, 6 November 2013

यूनिकोड फांट्स ने किया काम आसान

कंप्यूटर पर हिंदी में खास तौर पर हम फांट्स की समस्या से जुझते रहते हैं। कंप्यूटर पर हिंदी के तेजी से लोकप्रिय नहीं हो पाने का बहुत बड़ा कारण कोई सर्व मान्य फांट का नहीं होना है। पर यूनिकोड फांट ने हमारी राहें आसान कर दी हैं। विंडो के एक्सपी वर्जन के साथ किसी भी भाषा के यूनिकोड फांट अच्छी तरह सपोर्ट करते हैं। आप हिंदी के कई सौ फांट www.ildc.in से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। यह वेबसाइट भारत सरकार की है।

एटीएम और टीटीएफ
जब कंप्यूटर में विंडो 95 का चलन था तब हिंदी के लिए एटीएम (एडोब टाइप मैनेजर) फांट इस्तेमाल किए जाते थे। वहीं कई अखबारों के लिए सम्मिट स्क्रिप्ट मैनेजर ने फांट विकसित किए जो बिना उसके डुंगल के नहीं चलाए जा सकते थे। यह एक महंगी प्रक्रिया थी। न तो हिंदी के पास कोई सर्व मान्य की बोर्ड था न ही निःशुल्क प्राप्त होने वाले फांट्स। उसके बाद दौर या टीटीएफ यानी ट्रू टाइप फांट का। विंडो 98 इस्तेमाल करने वाले लोग टीटीएफ फांट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फांट भी आईएलडीसी की साइट पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। टीटीएफ फांट्स को एप्पल कंपनी ने विकसित किया है। बाद में इसे माइक्रोसाफ्ट ने भी अपने साफ्टवेयरों में स्वीकृत किया है। ये फांट बड़े स्पष्ट होते हैं तथा एलसीडी स्क्रीन पर साफ दिखाई देते हैं। विंडो 98 में गूगल की हिंदी वेबसाइट हिंदी में देख सकते हैं इसके लिए आपको आईएलडीसी की वेबसाइट पर जाकर हिंदी का टीटीएफ फांट डाउनलोड करना पड़ेगा।

क्या है यूनिकोड
यूनिकोड प्रत्येक अक्षर के लिए एक विशेष नंबर प्रदान करता है,चाहे कोई भी प्लैटफॉर्म हो,चाहे कोई भी प्रोग्राम होचाहे कोई भी भाषा हो। कंप्यूटरमूल रूप सेनंबरों से संबंध रखते हैं। ये प्रत्येक अक्षर और वर्ण के लिए एक नंबर निर्धारित करके अक्षर और वर्ण संग्रहित करते हैं। यूनिकोड का आविष्कार होने से पहलेऐसे नंबर देने के लिए सैंकडों विभिन्न संकेत लिपि प्रणालियां थीं। किसी एक संकेत लिपि में पर्याप्त अक्षर नहीं हो सकते हैं : उदाहरण के लिए,यूरोपीय संघ को अकेले हीअपनी सभी भाषाओं को कवर करने के लिए अनेक विभिन्न संकेत लिपियों की आवश्यकता होती है। अंग्रेजी जैसी भाषा के लिए भीसभी अक्षरोंविरामचिन्हों और सामान्य प्रयोग के तकनीकी प्रतीकों हेतु एक ही संकेत लिपि पर्याप्त नहीं थी। ये संकेत लिपि प्रणालियां परस्पर विरोधी भी हैं। इसीलिएदो संकेत लिपियां दो विभिन्न अक्षरों के लिएएक ही नंबर प्रयोग कर सकती हैंअथवा समान अक्षर के लिए विभिन्न नंबरों का प्रयोग कर सकती हैं।

अधिकांश साफ्टवेयरों में स्वीकृत
किसी भी कंप्यूटर (विशेष रूप से सर्वरको विभिन्न संकेत लिपियां संभालनी पड़ती है। फिर भी जब दो विभिन्न संकेत लिपियों अथवा प्लैटफॉर्मों के बीच डाटा भेजा जाता है तो उस डाटा के हमेशा खराब होने का जोखिम रहता है। यूनिकोड स्टैंडर्ड को ऐपलएचपीआईबीएमजस्ट सिस्टममाईक्रोसॉफ्ट,औरेकलसैपसनसाईबेसयूनिसिस जैसी उद्योग की प्रमुख कंपनियों ने अपनाया है।
आदान-प्रदान में आसानी
यूनिकोड में डाटा को बिना किसी बाधा के विभिन्न प्रणालियों से होकर ले जाया जा सकता है। इसकी आवश्यकता आधुनिक मानदंडोंजैसे एक्सएमएलजावा,एकमा स्क्रिप्ट (जावा स्क्रिप्ट), एलडीएपीकोर्बा 3.0, डब्ल्यूएमएल के लिए होती है और यह आईएसओ/आईईसी 10646 को लागू करने का अधिकारिक तरीका है। यह कई संचालन प्रणालियोंसभी आधुनिक ब्राउजरों में होता है। यूनिकोड को ग्राहक-सर्वर अथवा बहु-आयामी उपकरणों और वेबसाइटों में शामिल करने सेपरंपरागत उपकरणों के प्रयोग की अपेक्षा खर्च में अत्यधिक बचत होती है। यूनिकोड से एक ऐसा अकेला सॉफ्टवेयर उत्पाद अथवा अकेला वेबसाइट मिल जाता हैजिसे री-इंजीनियरिंग के बिना विभिन्न प्लैटफॉर्मोंभाषाओं और देशों में उपयोग किया जा सकता है। यूनिकोड के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसकी वेबसाइटदेंखे (www.unicode.org) यह बिना हानि लाभ के काम करने वाले एक कान्सोर्टियम द्वारा विकसित किया गया है।

फोनेटिक की बोर्ड सीखें
हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं के 500 से ज्यादा यूनिकोड फांट्स मुफ्त में प्राप्त करने के लिए आप www.ildc.in पर जाएं। अगर आप कंप्यूटर पर हिंदी में तेजी से काम करना चाहते हैं तो फोनेटिक की बोर्ड सीखें। यह रेमिंगटन से बहुत आसान है। कोई भी नया व्यक्ति महज दो दिन में इसे याद कर सकता है। हिंदी में विंडो एक्सपी का वर्डपैड हो या आफिस 2003 का हिंदी संस्करण,या आईएलडीसी द्वारा विकसित ओपन आफिस साफ्टवेयर सभी फोनेटिक की बोर्ड को सपोर्ट करते हैं। भारत सरकार ने इसे ही वैज्ञानिक और सरकारी की बोर्ड के रुप में मान्यता दे रखी है। आप यूनिकोड फांट की मदद से एमएस आफिस जैसे साफ्टवेयर में भी हिंदी में फोनेटिक की बोर्ड पर बड़े मजे से काम कर सकते हैं। पर अगर आप ओपन आफिस तो फ्री डाउनलोड पर उपलब्ध का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई और सुविधाएं मिल जाती हैं। आप यहां अपनी वेबसाइट हिंदी में भी बना सकते हैं। अपने तैयार किए गए टेक्स्ट को एचटीएमएल फार्मेट में भी सेव एज कर सकते हैं। कंप्यूटर पर हिंदी और फोनेटिक की बोर्ड का लेआउट चार्ट प्राप्त करने के लिएWWW.bhashaindia.com भी देखें।

-विद्युत प्रकाश मौर्य - vidyutp@gmail.com
( ये आलेख 2007 में लिखा गया) 

Monday, 4 November 2013

सर्च करें हिंदी में

कंप्यूटर हिंदी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अब आप अपनी भाषा में भी सर्च कर सकते हैं। गूगल डाट काम ने हिंदी में भी सर्च करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। वहां हिंदी के अलावा कुछ अन्य भारतीय भाषाएं भी हैं। सिर्फ हिंदी ही नहीं अब आप बांग्लामराटी , तमिल और तेलगू भाषाओं मे भी सर्च कर सकते हैं। यानी कि वे वेबसाइटें जो इन भाषाओं में आनलाइन सामग्री उपलब्ध करा रही हैं। उन वेबसाइटों पर उपलब्ध सामग्री में से कुछ भी आप ढूंढ सकते हैं। इंटरनेट पर सभी लोकप्रिय हिंदी समचार पत्रों की वेबसाइटें हैं जहां आप उनकी खबरें उनक आरकाईव में जाकर उनके पिछले पेज देख सकते हैं। इन अखबारों के राज्यवार संस्करणों को भी आप देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ प्रमुख सरकारी और गैर सरकारी संगठन भी अब हिंदी में वेबसाइट बना रहे हैं। बीबीसी की हिंदी वेबसाइट बहुत अच्छी है। इस पर आप ताजी खबरें और सुरूचिपूर्ण फीचर सामग्री देख सकते हैं।

हिंदी में ही वेब का पता ठिकाना
पर गूगल जो आपको सुविधा देता है वह अपने आप मे अद्भूत है। आपको अपनी भाषा में किसी विषय पर उपलब्ध सामग्री अथवा तस्वीरों को अपनी ही भाषा में सर्च करने का। अब इंटरनेट पर सिर्फ अंग्रेजी भाषा की बपौती नहीं रह गई है। यह दुनिया की कई भाषाओं में उपलब्ध है। चीन में बड़ी संख्या में इंटरनेट के उपयोक्ता अपनी भाषा मैंडेरियन का इस्तेमाल करते हैं। दुनिया की कई भाषाओं में वेब पते भी रजिस्टर किए जा रहे हैं। यानी आपको इंटरनेट के एड्रेस बार में जाकर भी डब्लू डब्लू डब्लू अंग्रेजी में करने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने कंप्यूटर की डिफाल्ट भाषा में ही वेब एड्रेस टाइप कर सकते हैं। भारत में अभी हिंदी में ही वेब पता बनाने का चलन नहीं बढ़ा है। पर वह दिन अब दूर नहीं है जब सब कुछ हिंदी में ही होगा।

हिंदी में ही मेल करें और प्राप्त करें
अगर आपके पास विंडो एक्सपी संस्करण का पीसी है तो आप उसमें हिंदी भाषा को एक्टिवेट करवा लें। उसके बाद जब अपना गूगल की ईमेल सेवा जीमेल. काम खोलेंगे तो यह अपने आप आपसे हिंदी में ही वार्तालाप करेगा। आप इसकी संपूर्ण विंडो (खिड़की) हिंदी में ही देखेंगे। साथ ही इसमें आप फोनेटिक की बोर्ड पर हिंदी में पत्र लिख सकते हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को ईमेल कर रहे हैं जिसके पीसी पर हिंदी भाषा सक्रिय कर दी गई है तो वहां पर आपका मेल हिंदी में ही दिखाई देगा। इसके साथ ही सभी जीमेल के यूजर को भी यह हिंदी में ही दिखाई देगा। हां दूसरे किसी वेबसाइट पर ईमेल पता रखने वालों को हिंदी में पढ़ने में असुविधा होगी। यानी जीमेल के उपयोक्ता बड़ी आसानी से हिंदी में ही वार्तालाप कर सकते हैं।

हिंदी के लोग सक्रिय हों
कंप्यूटर पर हिंदी के लोकप्रिय नहीं होने का बड़ा कारण है कि हिंदी के लोगों ने इस तकनीक ज्यादा सहारा नहीं दिया है। देश के सभी हिंदी लेखकों हिंदी के शिक्षकों और हिंदी भाषा से एमए या शोध करने वाले लोगों को चाहिए कि वे हिंदी भाषा को इंटरनेट पर ज्यादा लोकप्रिय बनान में सहयोग करें। सभी नए कंप्यूटर सीखने वालो को भी चाहिए कि वे फोनेटिक की बोर्ड सीखें। यह वैज्ञानिक है तथा इसे महज कुछ घंटों में ही याद किया जा सकता है। 
-         विद्युत प्रकाश मौर्य 
( ये लेख 2005 में लिखा गया था ) 

Saturday, 2 November 2013

महज दो घंटे में सीखें हिंदी टाइपिंग


कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग ( इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड से ) महज दो घंटे में सीखी जा सकती है। चार घंटे अभ्यास के बाद बड़े आराम से आप टाइप कर सकते हैं, जी हां तेजी से। एक बाद याद रखें इनस्क्रिपट ले आउट में सारे स्वर बाईं तरफ हैं तो सारे व्यंजन दाहिनी तरफ। जिस की पर स्वर का अक्षर है उसी की पर उसकी मात्रा भी है। 

आइए सीखते हैं ---- 
 ख-ग घ --- सामान्य कुंजी पटल के अंग्रेजी अक्षर K-I की जोड़ी देखें। यहीं क ख और ग घ हैं।
त थ- द ध --- अगली दो कुंजियां L-O हैं जो त थद ध के लिए हैं,
च छ- ज झ --- अगली च छ,ज झ की
ट ठ -ड ढ --- और उससे अगली ट ठ ड ढ की।
र ह --- क के बाँई ओर JU की कुंजी से र-ह लिखते हैं और
प फ -ब भ ---उससे बायें H-Y पर पफबभ हैं।
कुंजियों की ये जगहें समझकर आत्मसात करने के लिए कुछ मिनट का समय काफी हैं। 
कठिन ( भारी) अक्षरके लिये (अर्थात् ख घ,थ ध,छ झ,ठ ढ,फ भ) शिफ्ट के साथ की दबानी होगी।
बांईं ओर की पांच कुंजी-जोडियों बारहखाड़ी के दस स्वरों के लिए हैं। 

अ आ – अंग्रेजी अक्षर DE की जोड़ी
इ ई – FR की जोडी
उ ऊ – GT की जोडी
ए ऐ – SW की जोडी
ओ औ – AQ की जोडी
इनका क्रम ओ औए ऐअ आइ ईउ ऊ रखा गया है क्योंकि इसमें सुविधा है। 
- शिफ्ट कुंजी के साथ लिखने पर स्वतः स्वर लिखा जाता है परन्तु किसी व्यंजन की मात्रा लगाने के लिए शिफ्ट की नहीं लगेगी। इस प्रकार दस मात्राएं तथा उन्हें लगाने का तरीका समझने के लिए कुछ मिनट काफी है।
- किसी भी अक्षर का आधा करने के लिए डी की दबाएं ( जिस पर अ की मात्रा है) 

Thursday, 31 October 2013

हिंदी टाइपिंग के लिए इनस्क्रिप्ट की बोर्ड ही सीखें


जो लोग पहली बार हिंदी में टाइप करना सीखना चाहते हैं उन्हें इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड ही सीखना चाहिए। वैसे हिंदी में कई तरह के कीबोर्ड प्रचलित हैं। इसलिए भ्रम की स्थिति बनती है। लेकिन इनसब में इनस्क्रिप्ट सबसे आसान कीबोर्ड है। इसे महज दो घंटे के अभ्यास में सीखा जा सकता है।

इनस्क्रिप्ट के लाभ-
-    हिंदी में सबसे वैज्ञानिक कीबोर्ड है।
-    भारत सरकार द्वारा स्वीकृत मान्यताप्राप्त की बोर्ड
-    विंडो, लाइनेक्स, मैक पीसी सभी प्लेटफार्म पर सहजता से उपलब्ध।
-    किसी भी कंप्यूटर में सक्रिय करना आसान अलग से कीबोर्ड इंजन या ड्राइवर की कोई जरूरत नहीं पड़ती।
-    एंड्राएड मोबाइल फोन में भी उपलब्ध
-    अगर आपको इनस्क्रिप्ट में हिंदी टाइपिंग आती है तो दूसरी भारतीय भाषाओं (पंजाबी व अन्य ) में बिना फिर से नया कीबोर्ड सीखे ही टाइप कर सकते हैं।

-    हिंदी में उपलब्ध रेमिंगटन, लिंग्विस्टक, लाइनोटाइप, ट्रांसलिटरिएट या फोनेटिक जैसे किसी भी की बोर्ड की तुलना में इनस्क्रिप्ट सीखना आसान है।


-    जो पुराने लोग रेमिंगटन या किसी अन्य तरीके से टाइप करते हैं वे भी इनस्क्रिप्ट पर खुद को शिफ्ट करें तो उन्हें लाभ मिलेगा। वे बिना झंझट दुनिया के किसी भी पीसी या मोबाइल पर हिंदी में टाइप कर पाएंगे। 
ऐसा होता है इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट-

Tuesday, 29 October 2013

विंडो 7 और विंडो 10 पीसी में हिंदी टाइपिंग आसान

विंडो से लैस कंप्यूटरों में हिंदी टाइपिंग अब आसान हो गई है। इसमें आपको सिर्फ हिंदी भाषा सक्रिय भर करनी है। यह तीन मिनट का छोटा सा यज्ञ है।

जो लोग विंडो विंडो-का इस्तेमाल कर रहे हैं  वो--- स्टार्ट-- 

- कंट्रोल पैनल ( या माई कंप्यूटर कंट्रोल पैनल ) में पहुंचे
 --- रिजनल एंड लैंग्वेज चुने
---- की बोर्ड एंड लैंगवेज को क्लिक करें
--- चेंज की बोर्ड बटन दबाएं
--- अब एड बटन दबाएं
--- एड इनपुट लैंगवेज का विकल्प दिखाई देगा
---ड्राप डाउन लिस्ट से हिंदी भाषा चुनें....
हिंदी को क्लिक करने पर कई तरह के कीबोर्ड के विकल्प दिखाई देंगे
- आप इनस्क्रिप्ट हिंदी को चेक कर दें...
--- ओके बटन दबाएं
अब बाहर आ जाएं


 ऐसा करते ही कंप्यूटर के सबसे नीचे वाली पट्टी पर (टास्क- बार पर) EN दिखाई देने ने लगेगा और क्लिक करने पर हिंदी का विकल्प भी मिलेगा। यह काम केवल सबसे पहली बार ही करना है। अब पहले वर्ड फाईल खोलकर फिर हिन्दी का ऑप्शन लाएं और कोई भी की दबाएं तो तो हिंदी अक्षर मिलेंगे। इस प्रकार अब अपने कंप्यूटर में नोटपैड,  वर्डपैड,  जीमेल, याहू मेल या फेसबुक ट्विटर कहीं भी सीधे इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड से हिंदी में टाइप कर सकते हैं। 

विंडो 10 में हिंदी भाषा सक्रिय करना 
कंप्यूटर को एडमिन राइट्स के साथ खोलें
विंडो प्लस आई बटन दबाएं इससे सेटिंग खुल जाएगी। स्टार्ट बटन पर जाकर भी सेटिंग खोल सकते हैं।
इसके बाद दाहिनी तरफ टाइम एंड लैंगवेज को क्लिक करें

इसके बाद खुले विंडो में बाईं तरफ रीजन एंड लैंगवेज को क्लिक करें। 
इसके बाद दाहिनी तरफ अपना देश चयन करें 
इसके नीचे एड लैंगवेज की सूची से हिंदी की तलाश करके भाषा को जोड़ें। 

टाइम एंड लैंगवेज स्क्रीन पर वापस आएं , आपको सूची में जोडी गई हिंदी भाषा दिखाई देने लगेगी। विंडो 10 की प्रक्रिया विंडो 7 से थोडी़ अलग है क्योंकि विंडो 10 में कंट्रोल पैनल खत्म कर दिया गया है। बाकी भाषा सक्रिय करना आसान है।
हां, विंडो 10 में भाषा बदलने के लिए विंडो कुंजी और स्पेसबार का इस्तेमाल करना है।

Add an input language ( window 10 )


Adding an input language enables you to set a language-preference order for websites and apps, as well as change your keyboard language.
Select the Start  button, then Settings  > Time & Language > Language.

  • Select Add a language.
  • Choose the language you want to use from the list, and then select Next
  • Review any language features you want to set or install, and select Install
  • Note: To switch the input language you're using in Windows 10, select the language abbreviation on the far right of the taskbar, and then select the language or input method you want to use. You can also press and hold the Windows logo key  and then repeatedly press the Spacebar to cycle through all your languages.
और ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं 
https://support.microsoft.com/en-in/help/4027670/windows-10-add-and-switch-input-and-display-language-preferences
इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड ले आउट



Sunday, 27 October 2013

विंडोज कंप्यूटर में हिंदी सपोर्ट

अगर आप विंडोज कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें हिंदी भाषा में टाइपिंग सक्रिय करने के लिए माइक्रोसाफ्ट की साइट भाषा इंडिया डाट काम की मदद ले सकते हैं। यहां से आप अपने सिस्टम की जरुरत के मुताबिक डाउनलोड कर सकते हैं। वैसे तो विंडो एक्सपी और विंडो 7 में हिंदी भाषा को कंट्रोल पैनल में जाकर सक्रिय किया जा सकता है, यहां इनस्क्रिप्ट की बोर्ड सक्रिय हो जाता है। पर जो लोग रेमिंगटन या किसी अन्य की बोर्ड से टाइपिंग जानते हैं उनके लिए भाषा इंडिया से डाउनलोड करना विकल्प है।
डाउनलोड के लिए सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं-
http://www.bhashaindia.com/Downloads/Pages/home.aspx

डाउनलोड करने से पहले ये चेक कर लें कि आपके कंप्यूटर में विंडो का कौन सा वर्जन है और आपका कंप्यूटर कितने बिट का है। वर्जन जानने के लिए  विंडो और पेज ब्रेक बटन दबाएं। या फिर कंट्रोल पैनल में जाकर सिस्टम की जानकारी प्राप्त करें।

HOW TO KNOW BIT of window XP system
Click Start, click Run, type sysdm.cpl, and then click OK.
Click the General tab. The operating system appears as follows:
- For a 64-bit version operating system: Microsoft Windows XP Professional x64 Edition Version appears under System.


- For a 32-bit version operating system: Microsoft Windows XP Professional Version appears under System.

कौन सा वर्जन करें डाउनलोड-

इंडिक इनपुट 1- • 32-bit version of Windows 2000 or Windows XP or Windows Server 2003.

इंडिक इनपुट 2 - 32-bit version of Windows Vista or Windows 7 or Windows Server 2008
• 64-bit version of Windows XP or Windows Vista or Windows 7 or Windows Server 2003 or Windows Server 2008

control panel- all control panel items- systems
यहां से हिंदी इंडिक इनपुट डाउनलोड हो जाएगा। इसे एक्सट्रैक्ट करें। इसके बाद इसका सेटअप चला दें। ये आपके सिस्टम में इंस्टाल हो जाएगा।
कंप्यूटर रिस्टार्ट करें। इसके बाद आपके सिस्टम में स्टार्ट बटन वाले पैनल में इसका आइकोन आ जाएगा। आप अपनी पसंद के कीबोर्ड का चयन कर बड़ी सुगमता से यूनीकोड हिंदी में टाइप कर सकते हैं।