Sunday 14 October 2007

जीवन वृत - विद्युत प्रकाश मौर्य

जीवन वृत

विद्युत प्रकाश मौर्य
जन्म - 17 दिसंबर , सोहवलिया, रोहतास (बिहार)

परिवार-
पिता - श्री कन्हैया सिंह, कृषि स्नातक (रांची एग्रीतल्चर कालेज रांची) वैशाली क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ( स्पांसर - सेंट्रल बैंक आफ इंडिया) में शाखा प्रबंधक से अवकाश प्राप्त )
दादा जी - स्व. प्रयाग सिंह, परदादा- स्व. जगदेव सिंह
( हमारे पुरखे भोजपुर जिले के गांव नाढ़ी से पाही ( माइग्रेशन) करके सोहवलिया आए) दादा जी किसान थे। पर दूरदर्शी और भ्रमणशील। सोहवलिया मुगलसराय-गया रेलवे लाइन पर कुदरा रेलवे स्टेशन (सासाराम से 20 किलोमीटर) से 13 किलोमीटर दूर एक पिछड़ा हुआ गांव है।

मेरी पढ़ाई
स्कूल - दस साल दस स्कूलों में- जिला स्कूल मुजफ्फरपुर ( सातवीं आठवीं) और रामअवतार सहाय उच्च विद्यालय, जन्दाहा (वैशाली बिहार) से हाई स्कूल- 1987 प्रथम श्रेणी, स्कूल में भी प्रथम स्थान।
इंटर - आईएससी ( जीव विज्ञान)- लंगट सिंह कालेज मुजफ्फरपुर -1987-89 प्रथम श्रेणी
स्नातक (इतिहास प्रतिष्ठा) - काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, 1990-1993 राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, प्रथम श्रेणी
एम ए इतिहास - 1993-1995 सामाजिक विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी।

प्रोफेशनल शिक्षा -
पीजी डिप्लोमा पत्रकारिता ( हिंदी) - भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली सत्र -1995-96
मास्टर इन मास कम्यूनिकेशन 1999-2000, गुरू जांभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार।
यूजीसी द्वारा नेट परीक्षा उत्तीर्ण- 1999 (पत्रकारिता एवं जन संचार)
प्रमाण पत्र फोटोग्राफी - काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

अनुभव
1993 से लगातार लेखन, अब 1000 से ज्यादा लेख व फीचर विभिन्न समाचार पत्र व पत्रिकाओं में प्रकाशित। लेखन की शुरूआत बचपन में समाचार पत्रों में संपादक के नाम पत्र और कविताओं से की।
-टेलीविजन, फिल्म, मनोरंजन, दूर संचार, आईटी, जैसे विषयों में रुचि, व्यंग्य और संस्मरण लेखन, कविताएं और कहानियां भी।
-कॉलेज विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विषय में अध्यापन।
रुचियां 
घूमना, देश के कई राज्यों के कई इलाकों में भ्रमण, दोस्त बनाना और एक हद तक निभाना। पत्रमित्रता।

मेरे कार्य स्थल
हिंदी प्रचारक संस्थान-( 
1995-96 ) बेरी जी की जीवनी प्रकाशकनामा का संपादन 1995-96 , पुस्तक को पत्रकारिता के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय से भारतेंदु हरिश्चंद्र अवार्ड मिला।

कुबेर टाइम्स- ( 1996 -1999) तीन साल फीचर डेस्क पर, फिल्म टीवी और कारपोरेट रिपोर्टिंग , श्री घनश्याम पंकज, श्री माधव कांत मिश्र, श्री टिल्लन रिछारिया और श्री ओम गुप्ता के साथ कार्य।
सी वोटर ( - (1999)  ( श्री यशवंत देशमुख के साथ) बिहार में रिसर्च को-आर्डिनेटर ( 13वी लोकसभा चुनाव में)
अमर उजाला- (1999-2001) कनिष्ठ उप संपादक, रिपोर्टिंग व डेस्क पर कार्य जालंधर में दो साल। शिक्षा और कारपोरेट बिट पर रिपोर्टिंग  ( श्री रामेश्वर पांडे के साथ )
दैनिक जागरण- (  2001-2005) जालंधर व लुधियाना- उप संपादक 2001-2005, लुधियाना में जनरल डेस्क प्रभारी। ( श्री विनोद शील के साथ )
दैनिक भास्कर-(अप्रैल 2005 से जनवरी 2007 )पानीपत, वरिष्ठ उप संपादक, सेंट्रल डेस्क पर।
( श्री मुकेश भूषण, राजेंद्र तिवारी और दिनेश मिश्रा के साथ कार्य )
ईटीवी ( जनवरी 2007 सितंबर 2007 )
लाइव इंडिया ( सितंबर  2007- अप्रैल 2008)
महुआ टीवी ( अप्रैल 2008 से जुलाई 2011)
यूपी न्यूज  सितंबर 2011 से मार्च 2012)
हिन्दुस्तान - ( अप्रैल 2012 से ....) दिल्ली
जिनसे सीखने का अवसर मिला  - प्रख्यात गांधीवादी एस एन सुब्बराव (भाई जी)
प्रकाश कृष्ण चंद्र बेरी, हिंदी प्रचारक संस्थान
यशपाल मित्तल पठानकोट,
पीवी राजगोपाल, गांधी शांति प्रतिष्ठान
सुंदरलाल बहुगुणा (पर्यावरणविद)
डा. रामजीलाल जांगिड, पाठ्यक्रम निदेशक, आईआईएमसी
सुधाकर पांडे, नागरी प्रचारणी सभा
धर्मेद्र कुशवाहा, अनंत कुशवाहा, प्रताप सोमवंशी.

मेरे संपादक-
1. माधवकांत मिश्र, कुबेर टाइम्स
2. टिल्लन रीछारिया, कुबेर टाइम्स
3. चंद्र शर्मा, कुबेर टाइम्स
4. ओम गुप्ता, कुबेर टाइम्स
5. घनश्याम पंकज, कुबेर टाइम्स
6. रामेश्वर पांडे, अमर उजाला, जालंधर
7. कमलेश रघुवंशी, दैनिक जागरण जालंधर
8. विनोद शील, दैनिक जागरण, लुधियाना
9. निशिकान्त ठाकुर, दैनिक जागरण
10. मुकेश भूषण, दैनिक भास्कर, पानीपत
11. राजेंद्र तिवारी, दैनिक भास्कर पानीपत।
12.बाबू लाल शर्मा, दैनिक भास्कर।
13. दिनेश मिश्र, दैनिक भास्कर
14. योगेश जोशी, ईटीवी, एमपी चैनल
15. उदय चंद्र सिंह, लाइव इंडिया
16. अंशुमान त्रिपाठी, महुआ
17. विवेक अवस्थी, यूपी न्यूज
18. प्रताप सोमवंशी, हिन्दुस्तान

संस्थाएं जिनसे जुड़ा हूं- 
1. इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस-
2. लाइफ मेंबर, यूथ होस्टल एशोसिएशन आफ इंडिया http://www.yhaindia.org/
3. राष्ट्रीय युवा योजना (एनवाईपी) http://www.nypindia.org/

ई मेल- vidyutp@gmail.com  

No comments: